फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में कैब ड्राइवर की हत्या का खुलासा, कैब लूट के विरोध में की गई थी अजीत की हत्या

बुलंदशहर में कैब ड्राइवर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कैब लूट के विरोध में ड्राइवर अजीत की हत्या की गई थी। कुलदीप और मोनू ने ग्रेटर नोएडा से अजीत की कैब को बुलंदशहर के लिए बुक किया था। कुलदीप और मोनू ने छतारी थाना इलाके में अजीत के हत्या के बाद शव को फेंक दिया और कैब लूट ले गए थे। अजीत फर्रूखाबाद जिले का रहने वाला था। मृतक के पिता ने गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। एफआईआर में नामजद चारों आरोपियों का कत्ल से लिंक नहीं निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर कत्ल की वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया है। 16 अगस्त को युवक अजीत का शव थाना छतारी क्षेत्र में सड़क किनारे मिला था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें