फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर की बलीपुरा नहर में डूबे युवक का शव

बुलंदशहर के खुर्जा के मुंडाखेड़ा क्षेत्र में गंग नहर से एक युवक का शव मिला है। युवक बीते रविवार, 22 फरवरी, को दोस्तों के साथ नहर पर गया था। परिजनों ने दोस्तों पर शराब के नशे में उसे नहर में धक्का देने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान बुलंदशहर के गांव धमेड़ा कीरत निवासी धर्मेंद्र पुत्र ओमपाल के रूप में हुई। धर्मेंद्र अपने दोस्तों के साथ बुलंदशहर गंग नहर पर शराब पार्टी करने गया था। पार्टी के बाद ही यह दुखद घटना हुई। बीते रविवार, 22 फरवरी, से ही एनडीआरएफ और गोताखोर शव तलाश रहे थे। 26 फरवरी को खुर्जा के मुंडाखेड़ा नहर में उसका शव मिला। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें