बुलंदशहर जिले के थाना चोला और स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान 20 हजार के इनामी लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। हापुड़ निवासी अफसर के पैर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने पांच सितंबर को थाना नरसेना क्षेत्र में ज्वेलर्स से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मौके से एक बाइक, तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, लूट के दस्तावेज और 2015 रुपए नकद बरामद किए। गिरफ्तारी ग्राम पचौता गेट के पास की गई।