बुलंदशहर के गुलावठी स्थित सैदपुर मार्ग पर गांव उस्तरा स्थित काली नदी के पुल के निकट शनिवार दोपहर मिट्टी से भरे एक डंफर ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार महिला आमना (50) और उनके पुत्र सुब्हान (25) की मौत हो गई। जबकि, मृतक सुब्हान की पुत्रवधू हिना (23) निवासी गेसुपुर चंदियाना गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें हायर मेडिकल सेंटर हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया है।