यूपी के बिजनौर से एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक व्यक्ति बियर पीता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ये बिजली विभाग में काम करता है और दफ्तर के कैम्पस में भी बियर पी रहा है। वहीं मौजूद एक और शख्स है जो शराब पीता नजर आ रहा है। मौके पर मौजूद एक शख्स ने इनका वीडियो बनाया और उच्चाधिकारियों को दिखाया। जिसके बाद अधिकारी ने इनपर कड़ी कार्रवाई करते हुए सस्पेंड करने की बात कही।