बदायूं जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक युवती को घेरे खड़े दिखाई दे रहे हैं। युवती हाथों से अपना चेहरा छिपाने का प्रयास कर रही है। वह असहज नजर आ रही है। वहीं, युवक उससे बदसलूकी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का बताया गया है। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। युवकों की तलाश की जा रही है।