दायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ गांव में शुक्रवार रात बर्तन व्यापारी राम अवतार गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी (55 वर्ष) की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से नकदी और जेवर लूट ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो मोहल्ले में सनसनी फैल गई। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।