फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO बदायूं में गंगा नदी के तेज बहाव में बही छात्रा, देर शाम तक नहीं चला पता

बदायूं जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला बरन में दुखद हादसा सामने आया है। रिश्तेदारी में बुआ के घर आई 15 वर्षीय छात्रा गंगा नदी में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गई। घटना के बाद प्रशासन और गोताखोरों की टीमें छात्रा की तलाश में जुटी रहीं। शुक्रवार शाम तक उसका पता नहीं चला। बिसौली तहसील के ग्राम कलकेरी निवासी छात्रा सविता (15) पुत्री कृपाल पासी अपने रिश्तेदार बाबूराम पुत्र वीरपाल के घर नगला बरन आई हुई थी। वह परिवार के साथ शादी समारोह में आई थी। बृहस्पतिवार की शाम वह अपनी फुफेरी बहन पूजा के साथ गांव के बराबर से गुजर रही गंगा नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान अचानक तेज बहाव में सविता पानी में बह गई। देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन छात्रा का सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह से ही तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें गंगा में किशोरी की तलाश में जुटी हुई थीं। किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें