होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत के बदायूं जिले के 4 लाख 27 हजार लाभार्थियों को बड़ी सौगात मिली है। डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा एवं जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी मौजूद रहीं। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।