बदायूं। सावन में कछला गंगा घाट पर बड़ी संख्या में बच्चे कांवड़िया बनकर गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं। पीलीभीत के देवरिया कला, शाहजहांपुर और बरेली से कई टोलियां बृहस्पतिवार को रवाना हुईं। ये सभी गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए निकले। इनमें छोटे बच्चे और परिवार भी शामिल हैं।