बदायूं के जगत ब्लॉक के मझिया गांव में दो दिन में बुखार से दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। करीब दस लोग अभी भी पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने गांव में सफाई और मच्छर नियंत्रण के इंतजाम न होने पर नाराजगी जताई। वहीं, सीएमओ विकास शर्मा ने मौतों का ऑडिट और स्वास्थ्य शिविर लगाने की बात कही है।