फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, ओलावृष्टि भी हुई

बदायूं जिले में शुक्रवार की रात तेज आंधी और बारिश से फसलों का खासा नुकसान हुआ। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। पेड़ और खंभे गिरने से बदायूं शहर, फैजगंज बेहटा, वजीरगंज सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। औरछी गांव, परमानंदपुर गांव, खेड़ा दास, सिसरका बझेड़ा नूतन आदि गांवों में देर रात तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। इस दौरान खेत में जमा भूसा और गेहूं की फसल भीग गई। एमएफ हाईवे के पास पेड़ और बिजली का खंबा गिर गया। कई जगहों पर भराव होने से लोगों को दिक्कत हुई। मक्के की फसल भी गिर गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें