फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, जिम्नास्टिक और बॉक्सिंग में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

बदायूं के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार से जिम्नास्टिक और बॉक्सिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। बॉक्सिंग रिंग में भी खिलाड़ियों ने फुर्ती और ताकत का बेहतरीन समन्वय दिखाया। वहीं, जिम्नास्टिक में लड़के और लड़कियों ने संतुलन, लचीलापन और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन आगामी मंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन उन्हें निखारने और आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें