फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में पुलिस की पाठशाला में एसपी देहात ने छात्राओं को किया जागरूक

बदायूं के आर्य समाज चौक स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि एसपी देहात केके सरोज ने छात्राओं से कहा कि ओटीपी किसी से न करें शेयर, इससे खाते की रकम पार हो सकती है। उन्होंने कहा कि आजकल ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ा है। लोग डिजिटल अरेस्ट का शिकार होकर करोड़ रुपये गवां रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। अगर कोई पूछताछ करनी होती है तो नोटिस भेजा जाता है। बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर छात्राएं अपनी फोटो शेयर न करें। इसका लोग गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें