फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिवपाल यादव- कहीं पर भी बेईमानी नहीं होने देंगे; एग्जिट पोल पर कह दी बड़ी बात

लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को होनी है। इससे पहले आए एजिक्ट पोल पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन और सपा मिलकर सरकार बनाएगी। शिवपाल सिंह यादव रविवार को बदायूं पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। एग्जिट पोल पर उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल मनोवैज्ञानिक दबाव बना रहे हैं। यह नहीं चल पाएगा, हमारा कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपनी ड्यूटी पर रहेगा। कहीं पर भी कोई बेईमानी नहीं होने दी जाएगी। एक-एक वोट की गिनती होगी। किसी को दबाव में आने की जरूरत नहीं है। प्रशासन भी ठीक से काम करेगा। इंडिया गठबंधन और सपा मिलकर सरकार बनाएगी। कितनी सीटें मिलेगी। इस पर उन्होंने कहा कि जितनी भी सीट होंगी चार जून को आ जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें