फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोडवेस बस पर हमला, हमलावरों ने चालक को पीटा, तोड़फोड-पथराव से यात्रियों में फैली दहशत

बदायूं के बिसौली में सोमवार को बरेली डिपो की रोडवेज बस को रुकवाकर उसके चालक को पीटा गया। हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ और पथराव भी किया। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बताया गया है कि बिसौली में बस अड्डे पर सोमवार की सुबह यात्रियों को बैठाने को लेकर दो चालकों में मारपीट हो गई थी। पहले एक चालक ने दूसरे चालक के साथ मारपीट कर दी। बाद में दूसरे चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिसौलीगंज पर बस को घेर लिया। उसके चालक के साथ मारपीट की। बस पर पथराव कर तोड़फोड़ भी की, जिससे यात्रियों में खलबली मच गई। यात्री बस से निकलकर भाग खड़े हुए। बीच सड़क पर हंगामा देखकर कई लोग आ गए। उन्होंने समझाबुझाकर मामला शांत किया। एक यात्री ने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसमें कुछ लोग बस में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें