फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर यादव समाज के लोगों में आक्रोश है। बदायूं में यादव उत्थान समिति भारत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मालवीय आवास गृह पर एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। उन्होंने फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।