फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में पुलिस ने मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी बहारे आलम निवासी मोहल्ला कटरा सहसवान को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी मोहम्मद शमशेर मौके से भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कुमार कठेरिया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बहारे आलम पर पूर्व में भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व गोवध अधिनियम से जुड़े केस शामिल हैं। आरोपी से तमंचा, कारतूस और गोवंशीय पशुओं को मारने के हथियार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें