बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगा भीकमपुर में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे बड़ी घटना हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे पेड़ की छांव में थान पर बैठे छह लोगों को कुचल दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगा दी। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को छुड़ाने की कोशिश की तो गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी पीट दिया। हालांकि बाद में वह चालक को छुड़ाने में कामयाब रहे।