सरकारी योजनाओं में किस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है, इसकी पोल एक महिला लाभार्थी ने खुले मंच पर खोली। आंवला संसदीय क्षेत्र में आने उसावां में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी सौंपी। भाजपा सांसद ने मंच पर उसावां नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी बुजुर्ग महिला शारदा पीएम आवास की चाबी सौंपी। उनसे पूछा कि किसी ने पैसे तो नहीं लिए। इस पर बुजुर्ग शारदा सिर हिलाते हुए कहती हैं कि हां लिए हैं, 30 हजार रुपये। इस पर सांसद ने कहा कि यह गंभीर मसला है। इसको दिखवाइए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।