फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं से अब प्रयागराज और गोरखपुर के लिए भी मिलेगी रोडवेज बस

बदायूं डिपो को शासन की ओर से छह नई बसें मिली हैं। यह बसें प्रयागराज, गोरखपुर की ओर रवाना की जा रही हैं। अभी तक जिले से इन जगहों पर जाने के लिए बस नहीं थी। इन दोनों रूट पर दो-दो बस और दो बस हरदोई से दिल्ली की ओर लगाई गई हैं। ऐसे में अब यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। बदायूं डिपो से हरदोई वाया दिल्ली रूट पर सुबह 11:15 बजे रवाना की जा रही है। इसी तरह बदायूं से कानपुर-प्रयागराज से गोरखपुर रूट पर दो बसों को लगाया गया है। यह बस बदायूं सुबह 10:10 बजे से मिलेगी। इसके अलावा शाम छह बजे चंदौसी से दिल्ली की ओर चलाई जा रही है। सभी रूट पर दो-दो गाड़ियां लगाई हैं। इन बसों से लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकेंगे। स्टेशन इंचार्ज महावीर सिंह का कहना है नई बसों को अलग-अलग रूट पर लगा दिया गया है। इससे अच्छी इनकम होनी की भी संभावना है। डिपो को मिली छह बस कानपुर में बनी हुई हैं। जब छह बस डिपो को आवंटित की गईं तो चालकों में नई बस संचालन की होड़ रही। कुछ चालक को तो बस लेने के लिए कानपुर तक गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें