बदायूं के बिल्सी कस्बे के मोहल्ला संख्या दो में सोमवार शाम करीब छह बजे हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान में स्थित पुरानी पक्की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे वहां काम कर रही सास-बहू उसके मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान सास की मौत हो गई, जबकि बहू का उपचार चल रहा है।