फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बदायूं में 'मन की बात' कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, केंद्रीय राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 130वें संस्करण का रविवार को बदायूं में सजीव प्रसारण किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उझानी में, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा जिला कार्यालय पर, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने वजीरगंज में, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर स्थित कैंप कार्यालय पर तथा बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बदायूं नगर में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को लोकतंत्र की मजबूती का प्रेरणादायी संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि मतदाता लोकतंत्र की आत्मा होता है और जब कोई युवा पहली बार मतदाता बनता है तो वह सीधे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ जाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। मतदाता बनना केवल अधिकार नहीं, बल्कि संविधान द्वारा सौंपा गया एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मतदाता बनने को उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए, ताकि समाज में मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना और अधिक मजबूत हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें