फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुंवरगांव में आंवला-बदायूं रोड पर जलभराव, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 04:30 PM IST

आंवला-बदायूं रोड पर कुंवरगांव की साप्ताहिक बाजार से पहले शुक्रवार को सड़क पर जलभराव हो गया। इसका मुख्य कारण पुलिया है। करीब एक साल पहले पुलिया टूटने के बाद में सारा मलवा उसमें गिर गया। जिसको निकलकर दोबारा बनवाने की वजह उसके ऊपर से पट्टियां डालकर रोड को सुचारू कर दिया था। बारिश होने के कारण पुलिया से पानी पास नहीं हो सका। इसका कारण नाले उफना गए और सड़कों पर जलभराव हो गया है। लोगों ने प्रदर्शन कर गुस्सा जताया। बता दें कि इसको लेकर स्थानीय दीपक, गुड्डू, नितेश, नरेंद्र पाल सिंह आदि ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद में यहां पर दो से तीन ट्राली रोड़ा डालकर चले गए। लेकिन यह सभी गड्ढों पूरी तरह से नहीं भर पाए। हालत यह है कि अभी तमाम जगहों पर गहरे-गहरे गड्ढे बाकी रह गए हैं। इसकी वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी होती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें