फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कासगंज की घटना को लेकर बदायूं में विरोध प्रदर्शन, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

कासगंज में महिला अधिवक्ता की अपहरण के बाद हत्या के मामले को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बदायूं में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम निधि श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट क्षेत्र में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिवक्ता शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे विरोध प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। धीरे- धीरे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि कासगंज में अपहरण के बाद महिला अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। साथ ही प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। अधिवक्ताओं के प्रर्दशन को देखते हुए सुबह से ही कलक्ट्रेट परिसर व आसपास के इलाको में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ उझानी शक्ति सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राकेश कुमार सिंह, सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी संजय सिंह, महिला एसओ संगीता यादव पुलिस बल के साथ मौजद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें