बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के रफतपुर मौरू जनूवी गांव में सोमवार रात अचानक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जल गया। परिवार वाले बाल-बाल बचे। हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे हुआ। उस दौरान गांव के सोमवीर और उनके भाई होमवीर का परिवार अपने झोपड़ीनुमा घर में सो रहे थे। रात करीब 10 बजे उनके घर में अचानक आग लग गई। परिवार के लोग आनन-फानन घर से निकलकर भागे। उनके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग आ गए और आग बुझाने में जुट गए। बाद में बमुश्किल से आग पर काबू पाया गया। परिवार वालों के मुताबिक उनके घर में रखा सामान कपड़े, अनाज, चारपाई समेत सबकुछ जल गया। इसकी सूचना पर राजस्व विभाग को दे दी गई है।