फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिला अस्पताल में बिजली का तार टूटा, पांच घंटे में ठीक नहीं कर पाए कर्मचारी, गर्मी से बेहाल रहे मरीज

बदायूं के जिला अस्पताल में बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं रहे हैं। आए दिन फॉल्ट होने से घंटों तक बिजली गुल हो जाती है। मंगलवार सुबह आठ बजे अस्पताल खुला लेकिन जब मरीजों का आने का सिलसिला शुरू हुआ तो नौ बजे अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई। एक बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इससे वार्डों में भर्ती मरीज उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। खून की जांच और एक्सरे के लिए जनरेटर चलाया गया लेकिन मरीजों की सुध नहीं ली गई। जो भर्ती थे, वे हाथ के पंखे से पसीना सुखा रहे थे वहीं, तमाम तीमारदार पेड़ की छांव में जाकर बैठ गए। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में तार टूटकर गिर गया जिससे बिजली सप्लाई ठप रही। जनरेटर चलावाकर ब्लड बैंक, एक्सरे मशीन व जांच को आये मरीजों को सुविधा दी गई। वार्डो तक बिजली नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें