बदायूं के एचपीसीएल दोहरा हत्याकांड में मृतक सुधीर गुप्ता के परिजनों ने शनिवार को एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने चार्जशीट की जानकारी ली और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। अंकिता शर्मा ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर ली है।