बदायूं के दातागंज में बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण हुआ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पंकज सिंह ने 3.40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया। क्षत्रिय महासभा दातागंज ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। पंकज सिंह ने महाराणा प्रताप को राष्ट्रचेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रप्रथम की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।