फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गेहूं काटने गया था परिवार, घर में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

बदायूं के जरीफनगर में सोमवार सुबह 26 वर्षीय विवाहिता सर्वेश ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह उसके परिवार वाले खेत पर गेहूं की फसल काटने गए थे। जब वह खेत पर चाय लेकर नहीं पहुंची तो उसका पति घर आया, जहां दूसरी मंजिल पर कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। संभल जिले के राजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी सर्वेश की शादी जरीफनगर के अनिल से हुई थी। उसके ससुराल वालों का कहना है कि सर्वेश के दो बेटियां हैं। सोमवार सुबह सभी लोग खेत पर गेहूं काटने गए थे। रोजाना सुबह सात बजे सर्वेश खेत पर चाय लेकर जाती थी। आज सुबह वह खेत पर नहीं पहुंची तो उसका पति घर आया। कमरे में खिड़की से देखा कि सर्वेश का शव फंदे से लटका हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसके बाद दरवाजा तोड़कर विवाहिता के शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें