बदायूं के उसावां क्षेत्र में गांव गूरा बरेला निवासी प्रेमवती (70 वर्ष) को सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला। वह गांव के बाहर लकड़ियां बीनने गई थीं। उसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। दो घंटे तक सांड़ उनके ऊपर बैठा रहा। किसी को पास नहीं आने दिया। ग्रामीणों ने हल्ला मचाते हुए ग्राम प्रधान के ट्रैक्टर से सांड़ को खदेड़ा। सूचना पाकर इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सीवीओ डॉ. समदर्शी सरोज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।