फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में दो घंटे तक जिला अस्पताल की बिजली गुल, मरीज और तीमारदार हुए बेहाल

मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2024 02:48 PM IST

बदायूं के जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ठप हो गई, जो करीब दो घंटे बाद सुचारू हो सकी। उमस और गर्मी में मरीज और तीमारदार बेहाल हो गए। खून की जांच को लोगों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा। दो बजे कर्मचारियों ने जांच केंद्र में ताला डाल दिया, जिससे करीब 35 मरीजों को बिना जांच के ही घर लौटना पड़ा। जो भर्ती थे, वे हाथ के पंखे से पसीना सुखा रहे थे। वहीं तमाम तीमारदार पेड़ की छांव में बैठे नजर आए। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने भी जनरेटर चालू नहीं कराया। इससे दो घंटे तक ब्लड बैंक, एक्सरे रूम, पैथोलॉजी, ओटी व पुरुष अस्पताल के सभी वार्डों में गर्मी से मरीज और तीमारदार बेहाल रहे। विजय नगला के सोनू सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से वैसे ही मरीज परेशान थे, ऊपर से बिजली गुल हो गई। दो बजे सप्लाई बहाल होने राहत की सांस ली। हजरतपुर की रुखसाना बेगम ने कहा कि बिजली जाने के कारण पंखे बंद हैं। ड्यूटी पर तैनात लोगों से कहा तो उन्होंने यह कह दिया कि ड्यूटी रूम का भी पंखा बंद है। गर्मी से भर्ती मरीजों का हाल बेहाल रहा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने कहा कि ओवरलोड से फाल्ट हो गया था, कुछ देर को बिजली ठप रही होगी। जनरेटर चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी, तब तक बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करा दिया गया था। कुछ दिन बाद 24 घंटे बिजली मरीजों को मिल सकेगी, इसके लिए दस लाख रुपये से बिजली लाइन पर काम चल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें