फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में सूर्यकुंड को देखने पहुंचे बिल्सी के छात्र-छात्राएं

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव मझिया स्थित सूर्यकुंड प्रकरण का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। प्रशासन के इसे पर्यटन स्थल घोषित करने पर सोमवार को यहां बिल्सी से एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे घूमने पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर यहां पीएससी तैनात है। रविवार को सपा सांसद नीरज मौर्य यहां पहुंचे थे। वहीं हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने भी सूर्यकुंड में पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए नारेबाजी की थी। इसके बाद माहौल एक बार भी गर्मा गया था, लेकिन सोमवार को यहां नजारा बदला हुआ नजर आया। बिल्सी क्षेत्र के नगला डग्गू स्थित बीडीसी स्कूल के छात्र-छात्रा सोमवार को सूर्यकुंड में पहुंचे और उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा देखी तो वहीं शिव मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। सभी छात्र-छात्रा सुबह दस बजे सूर्यकुंड में पहुंच गए और तीन बजे तक वहां पर रहे। अन्य लोगों का भी आने जाने का सिलसिला लगा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें