बदायूं में डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। गांव बेहटा डंबरनगर निवासी यामीन ने डीएम निधि श्रीवास्तव को शिकायती पत्र दिया। उसने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया। जब उनसे कब्जा हटाने की बात कहीं, तो वह लोग कह रहे हैं कि नेता बनेगा तो जेल भिजवा देंगे। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। इसके अलावा संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, बिजली से संबंधित ज्यादा शिकायतें आईं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है। शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है।