फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर नगर पालिका के कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, आत्महत्या की आशंका

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार दोपहर 27 वर्षीय युवक अभय कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अभय कुमार बिसौली नगर पालिका में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी चुनाव कार्यालय में थी। शहर के गन्ना दफ्तर निवासी अभय कुमार उर्फ चित्रांश बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने घर से खाना खाकर ऑफिस जा रहा था। उसी दौरान कासगंज से बरेली के लिए ट्रेन जा रही थी। अभय कुमार नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन भी रोक दी गई। सूचना पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद उसके परिवार वाले भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अभय ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें