बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरूआ में सोमवार दोपहर के वक्त हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। गांव में 26 वर्षीय युवक डबलू की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक लड़की समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। डबलू पुत्र बदन सिंह दिल्ली के हर्ष विहार का रहने वाला था। वह अपने तहेरे भाई अजय की ससुराल किसरूआ गांव आया था। रविवार रात वह किसरूआ गांव में अपने तहेरे भाई के ससुर के घर पर रुका था। सोमवार दोपहर के वक्त उनके भाई के घर गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक डबलू के रिश्तेदार की लड़की से प्रेम संबंध थे।