बदायूं के वजीरगंज कस्बे की शिव धाम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर बिजली चेक करने गए एसएसओ (सब स्टेशन ऑफिसर) को निजी अस्पताल की संचालिका ने अंदर से दरवाजा बंद करके पीटा। बाद में स्टाफ नर्सों से छेड़खानी करने का आरोप भी लगा दिया। बिजली कर्मचारियों का कहना है कि निजी अस्पताल में घरेलू कनेक्शन लेकर बिजली प्रयोग की जा रही थी। मीटर के नजदीक केबल में एक कट भी मिला है। अस्पताल पर करीब 38 हजार रुपये का बकाया भी है। फिलहाल दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।