फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में इलाज के लिए रुपये निकालने आई बुखार पीड़ित महिला... बैंक में मौत

बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र में बुखार पीड़ित प्रेमवती की बैंक में मौत हो गई। गांव दहगवां शेखूपुरा निवासी प्रेमवती बृहस्पतिवार को इलाज के लिए बैंक से रुपये निकाले के लिए पहुंची थीं। परिजनों का आरोप था कि बैंककर्मी शामिल खाता होने के चलते रुपये देने में टालमटोल करते रहे। बीमार महिला के दो घंटे बैंक में बीत गए। इससे महिला की हालत अधिक बिगड़ती गई और बैंक में ही दम तोड़ दिया। वहीं बैंक मैनेजर अमित कटियार ने बताया कि महिला का संयुक्त खाता था। महिला अधिक बीमार होने की वजह से कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। बेहोशी की अवस्था में थी। इसलिए भुगतान नहीं किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें