फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में बाइक सवार दंपती पर टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, जिंदा जलकर दोनों की मौत

बदायूं जिले में तीन दिनों के अंदर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से दूसरी बड़ी घटना हुई है। शुक्रवार शाम मूसाझाग थाने के नजदीक बाइक सवार दंपती पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधारी निवासी देवपाल सिंह शाम करीब पांच बजे पत्नी मीना सिंह के साथ बाइक पर शहर से अपने गांव लौट रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ। इससे पूर्व उसावां कस्बे में मंगलवार की रात हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें