फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में भाकियू ने सरकार का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

बदायूं में भारतीय किसान यूनियन असली गैर राजनीतिक ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को सिलहरी बिजली घर के समीप प्रदर्शन किया। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू न करने एवं बिजली बिल अधिनियम को लेकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया है। भाकियू पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार हिटलर शाही रवैया अपना रही है। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों को आंदोलन करते करीब 10 से 11 महीना हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने एक भी बार किसानों से बात नहीं की। जबकि किसान अपना हक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून बनाने को जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें