फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं कांड के आरोपी जावेद ने किए कई खुलासे, सुनिए पूछताछ में क्या-क्या बताया?

मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 07:36 PM IST

बदायूं में दो बच्चों की हत्या के आरोपी जावेद से पुलिस अफसरों ने गहन पूछताछ की। इसके बाद बदायूं में प्रेसवार्ता कर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि जावेद घटनास्थल पर मौजूद था। पूछताछ में जावेद ने बताया कि उसका बड़ा भाई साजिद बच्चा ना होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह बच्चों से नफरत करता था और कई बार वह बच्चों को देखकर आक्रोशित हो जाता था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि साजिद ने घटना वाले दिन चाकू भी खरीदा था। घटना के दिन साजिद के साथ जावेद बाइक लेकर पहुंचा और संगीता के घर के नीचे खड़ा हो गया। जबकि साजिद मकान के अंदर चला गया। जब यह देखा कि उसने दो बच्चों की हत्या कर दी है तो वह बाइक लेकर भाग गया और घर पहुंचा। घर से दिल्ली के लिए चला गया। पता चला कि पुलिस उसको ढूंढ रही है तो वह बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचा और पुलिस के पास जा रहा था कि टेंपो में ही दो लोगों ने रोक लिया और पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें