फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीड़ित परिवार से मिले शिवपाल यादव के बेटे आदित्य, बदायूं कांड पर कही ये बात

Thu, 21 Mar 2024 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों आयुष (13) और अहान (6) की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने बच्चों के पिता विनोद ठाकुर को ढाढ़स बंधाया। आदित्य ने कहा कि हम लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम सभी लोग एकजुट होकर यही कामना करते हैं कि परिवार को न्याय मिले। आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें