फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के इस्लामनगर में आतिशबाजी के विस्फोट से दो मंजिला मकान जमींदोज, मां-बेटे की मौत

मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 07:21 PM IST

बदायूं जिले के इस्लामनगर कस्बे में सोमवार दोपहर को आतिशबाजी में तेज धमाका हुआ। इससे दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। आग लग गई। पटाखे जले तो कई धमाके हुए, जिससे दहशत फैल गई। मकान में मौजूद आतिशबाज अख्तर की पत्नी सलामत बेगम, बेटा तैमूर और दो बेटियां अर्फी और तमन्ना मलबे में दब गईं। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के रहने वाले चीखते हुए घरों से निकालकर भागे। जब बारूद के धमाके थमे तो बचाव कार्य शुरू हुआ। हादसे में आतिशबाज की पत्नी और बेटे की मौत हो गई। दोनों बेटियां घायल हुई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अख्तर के पिता असगर अली के नाम से आतिशबाजी का लाइसेंस था। बताया जा रहा है कि मकान में आतिशबाजी का भंडारण किया गया था। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें