फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के इस्लामनगर में आतिशबाजी की दुकान में धमाका, दो बच्चों समेत चार लोग मलबे में दबे

बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में सोमवार दोपहर को आतिशबाजी की दुकान में अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे दुकान की छत और दीवारें धराशायी हो गईं। हादसे में दो बच्चे समेत चार लोग मलबे में दब गए। कस्बा निवासी अख्तर गोल्डनइवेंट नाम से दुकान चलाता है। दुकान में वह आतिशबाजी बनाने का काम करता है। सोमवार दोपहर बाद समय करीब 2.30 बजे अचानक आतिशबाजी बनते समय अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद दुकान पूरी तरह से ढह गई। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मलबे को हटाकर बचाव कार्य शुरू किया। पता लगा कि हादसे के समय अख्तर समेत उसके परिवार के चार सदस्य दुकान में मौजूद थे। मशक्कत के बाद दो बच्चों को मलबे से निकाल लिया गया है। अभी भी दो लोग मलबे में फंसे होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें