बदायूं के बिसौली कस्बे में राम निवास इंटर कॉलेज रोड पर विपिन यादव की खाद बीज की दुकान है। उनकी दुकान में शनिवार सुबह करीब 10 बजे चार बदमाश घुस आए। विपिन का आरोप है कि बदमाशों ने गल्ले में रखे चार लाख रुपये लूट लिए। विरोध पर उन्हें पीटा और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बिसौली इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि विपिन से मारपीट की बात तो सामने आई है। लोगों ने मारपीट करते देखा भी है। गाड़ी का नंबर पता किया जा रहा है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।