फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं हरीराम हत्याकांड... पीड़ित परिवार से मिले सपा सांसद आदित्य यादव, कही ये बात

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वियोरी में शनिवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल मृतक किसान हरीराम के परिवार वालों से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव और आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्या ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अगर अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो पार्टी के विधायक यह मामला विधानसभा के दोनों सदनों में भी उठाएंगे। निश्चित तौर पर अपराधियों को जेल जाना चाहिए। सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि जब वह द्वियोरी गांव में आए तो किसान हरीराम की बेटी ने वह वीडियो दिखाया, जिसमें अपराधियों ने किसान को मारा था। वह वीडियो अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए काफी है। हम समझते हैं कि अगर यह वीडियो पुलिस के पास तक नहीं पहुंचा है तो इसमें पुलिस की नाकामी है। किसान को बचाने में उसकी बेटी, पत्नी और भतीजा तक घायल हुआ है। इसमें शर्मनाक बात यह है कि 10 नामजद अपराधियों में से केवल दो ही अपराधी पकड़े गए हैं। आठ अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। वह इस संबंध में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें