फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली गौसगंज कांड... पीड़ित परिवार ने इन मांगों को लेकर किया कलक्ट्रेट का घेराव

बरेली के गौसगंज कांड में पीड़ित पक्ष के लोग मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदर्शन करते हुए 50 लाख रुपये मुआवजा, मृतक की पत्नी के लिए नौकरी व शस्त्र लाइसेंस की मांग की। बता दें कि शाही थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में पांच महीने पहले दो समुदाय के लोगों में संघर्ष हुआ था। पूर्व प्रधान हीरालाल लोधी के बेटे तेजपाल की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को तेजपाल पक्ष की कई महिलाएं व पुरुष कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध जताया। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की अगुवाई में इन लोगों ने अधिकारियों से मांग की कि तेजपाल की पत्नी को जीविका चलाने में दिक्कत हो रही है। पैरवी कर रहे पिता हीरालाल को शस्त्र लाइसेंस देने, परिवार को पचास लाख रुपये का मुआवजा देने व तेजपाल की विधवा पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें