बरेली-बदायूं हाईवे पर सोमवार रात किसी वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद उसका शव वाहनों से कुचलता रहा। हाईवे पर मांस चिपक गया। मांस के लोथड़े काफी दूर तक पड़े मिले। हड्डियां भी चकनाचूर हो गईं। रात करीब तीन बजे उधर निकल रहे अधिवक्ता अरविंद परमार ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और मांस के लोथड़ों को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।