फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पानी बहने पर दो बेटों में हुआ झगड़ा, पिता को लगा सदमा, अचानक हो गई मौत

Sat, 08 Aug 2026 02:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बल्लिया गांव में शनिवार सुबह एक पारिवारिक विवाद के दौरान 65 वर्षीय जहांगीर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उनके दो बेटों के बीच सबमर्सिबल के पानी को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान जहांगीर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनकी सांसें थम गईं। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बुजुर्ग के बड़े बेटे को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से भी इन्कार कर दिया है। पुलिस बल मौके पर तैनात है। छोटे बेटे ने कार्रवाई से किया इन्कार 
पानी के विवाद के बाद शनिवार को छोटा बेटा अपने बड़े भाई की शिकायत करने थाने पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने पर ही जहांगीर की तबीयत अचानक खराब हुई थी। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी सांसें रुक गईं। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। बुजुर्ग के छोटे बेटे ने पुलिस से कहा है कि वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें