कांवड़ यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। कांवड़ मेले में लगातार शिवभक्तों की संख्या बढ़ रही है। मार्गाें पर बम भोले के जयकारे और भक्तिगीतों की धुन पर कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लाने का सिलसिला जारी है। मोटा महादेव मंदिर पर शनिवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर पहुंचे। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों को घंटों मंदिर के बाहर लाइन में लगना पड़ा। जलाभिषेक करने के बाद ही कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़े। नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग सुंदर कांवड़ आकर्षक का केंद्र बनी रही। कई जगहों पर सेवा शिविर के माध्यम से समाजसेवी कांवड़ियों की सेवा करते दिखे।